बांका : डेंगू से दो युवकों की मौत रोते-बिलखते परिजन.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Sep 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

बौंसी : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में डेंगू से दो युवकों की मौत हो गयी. चुआंपानी गांव के सुमेश्वर राय के 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार राय व लीलावरण गांव के गरजुन राय के 20 वर्षीय पुत्र कारू राय की मौत हो गयी है. दोनों युवक का शव सोमवार की देर रात उनके […]
विज्ञापन
बौंसी : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में डेंगू से दो युवकों की मौत हो गयी. चुआंपानी गांव के सुमेश्वर राय के 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार राय व लीलावरण गांव के गरजुन राय के 20 वर्षीय पुत्र कारू राय की मौत हो गयी है. दोनों युवक का शव सोमवार की देर रात उनके गांव लाया गया. मृतक दीपक के पिता सुमेश्वर राय ने बताया कि उसका पुत्र तीन वर्षों से मुंबई के कल्याण में दर्जी का काम करता था. पिछले 15 दिनों से बीमार रहने के कारण गांव के ही एक
बांका : डेंगू से…
लड़का राजेश कुमार राय के साथ अपने घर वापस आ रहा था. लेकिन भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गयी. उसे आनन-फानन में मायागंज अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं दुसरी घटना में लीलावरण गांव के कारू राय दिल्ली में रह कर वेल्डर का काम करता था. चुआंपनी गांव का एक ठिकेदार मुश्ताक अंसारी मजदूरी दिलाने के नाम पर दिल्ली ले गया था. डेंगू से पीड़ित होने के कारण उनकी मौत दिल्ली में ही हो गयी. घटना के बाद खुद ठेकेदार कारू के शव को लेकर उनके गांव पहुंचा. दोनों गांवों में इस घटना को लेकर मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
चुआंपानी गांव के सुमेश्वर राय के 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार राय व लीलावरण गांव के गरजुन राय के 20 वर्षीय पुत्र कारू राय की गयी जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










