ट्रक से कुचल कर बांका निवासी बैंककर्मी की मौत
जसीडीह/बांका : जसीडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल मोड़ के समीप सोमवार की शाम में ट्रक से कुचल कर बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत हो गयी. उनकी पहचान बांका के चांदन थाना क्षेत्र के पेलवा निवासी पंकज कुमार वर्णवाल(30) के रूप में की गयी. पंकज जसीडीह के धर्मपुर मुहल्ला निवासी बालकृष्ण वर्णवाल के […]
जसीडीह/बांका : जसीडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल मोड़ के समीप सोमवार की शाम में ट्रक से कुचल कर बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत हो गयी. उनकी पहचान बांका के चांदन थाना क्षेत्र के पेलवा निवासी पंकज कुमार वर्णवाल(30) के रूप में की गयी.
पंकज जसीडीह के धर्मपुर मुहल्ला निवासी बालकृष्ण वर्णवाल के दामाद हैं, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद यूनाइटेड बैंक में लिपिक पद पर कार्यरत हैं. एक साल पूर्व ही उनकी शादी हुई थी.
ससुराल गये थे पंकज : सोमवार को पंकज ससुराल गये थे. घटना के पूर्व पंकज अपने बिना नंबर की टीवीएस अपाची बाइक से देवघर की तरफ घूमने जा रहे थे. इस दौरान जसीडीह रैक से सीमेंट लेकर देवघर की ओर जा रही एक ट्रक ने पीछे से उसकी बाइक में धक्का मार दिया. घटनास्थल पर ही वह बाइक समेत गिर गया. उसे गंभीर चोट लगी थी.
स्थानीय लोगों की मदद से उसे बेसुध हालत में एक ऑटो पर चढ़ा कर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. उधर, घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया. घटना की सूचना पाकर जसीडीह थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर थाना ले आयी.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त ट्रक जसीडीह रैक से सीमेंट लेकर देवघर की तरफ जा रही थी. घटनास्थल पर काई भी ट्रक का नंबर नोट नहीं कर पाया. सदर अस्पताल के डॉक्टर ने पंकज के मौत की सूचना पुलिस को भेज दी है. पुलिस उक्त ट्रक के बारे में पता करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










