त्याग और बलिदान का पर्व है बकरीद

Published at :14 Sep 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
त्याग और बलिदान का पर्व है बकरीद

बेलहर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. इस मौके पर रांगा, धरतीथान लकडखउआ, बड़हरा, अमगड़वा एवं बेलहर मस्जिद में सुबह की नवाज 8 बजे पढ़ने के बाद लोग अपने-अपने घरों में बकरे की कुर्बानी दी. वही इस मौके पर बेलहर मस्जिद में दो पक्षों […]

विज्ञापन

बेलहर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. इस मौके पर रांगा, धरतीथान लकडखउआ, बड़हरा, अमगड़वा एवं बेलहर मस्जिद में सुबह की नवाज 8 बजे पढ़ने के बाद लोग अपने-अपने घरों में बकरे की कुर्बानी दी.

वही इस मौके पर बेलहर मस्जिद में दो पक्षों ने अलग-अलग नवाज पढ़ी. जिसमें पहली पक्ष 8 बजे से तथा दूसरी पक्ष 9 बजे से. यहां दो पक्षों में 3 दिन पूर्व एक विक्षिप्त की मौत पर चाहरूम मिलाद में अलग अलग मतों को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था. थाना में एक बैठक कर दोनों पक्ष बकरीद की नमाज अलग-अलग पढ़ने की फैसला किये थे. थाना प्रभारी दुर्गेश राम पूरे दल बल के साथ मसजिद परिसर में उपस्थित थे. जहां दोनों पक्ष ने अपने अपने निर्धारित समय पर नमाज अदा कर मस्जिद से वापस गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन