65 बोतल शराब जब्त, चार गिरफ्तार

Published at :08 Sep 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
65 बोतल शराब जब्त, चार गिरफ्तार

बौंसी : बौंसी पुलिस ने बुधवार को वाहन जांच के क्रम में भारी मात्रा में शराब के साथ चार नवयुवकों गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये युवकों के पास से 65 बोतल शराब बरामद हुई है. इसमें हरियाणा लेबल के रायल स्टेग का हाफ व एक लीटर का 18-18 बोतल जबकि इंपेरियल ब्लु 500 एमएल की […]

विज्ञापन

बौंसी : बौंसी पुलिस ने बुधवार को वाहन जांच के क्रम में भारी मात्रा में शराब के साथ चार नवयुवकों गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये युवकों के पास से 65 बोतल शराब बरामद हुई है. इसमें हरियाणा लेबल के रायल स्टेग का हाफ व एक लीटर का 18-18 बोतल जबकि इंपेरियल ब्लु 500 एमएल की 37 बोतल है. गिरफ्तार किये गये युवकों में सूर्यगढ़ा निवासी गुलशन कुमार पिता अरविंद कुमार (शिक्षक) एवं नया टोला नवगछिया निवासी बिट्टु कुमार पिता सुनिल ठाकुर, अभय कुमार पिता रामचंद्र साह एवं आशीष कुमार पिता रामु गुप्ता का नाम शामिल है.

थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि सभी युवक भागलपुर में रह कर पढ़ाई करते हैं. पिछले दो महीने से शराब की तस्करी से जुड़े हुए थे. युवकों के पास से दो महंगी बाइक बरामद हुई है जिसमें एक एफजेड भी है. चारों युवक झारखंड से शराब लाकर भागलपुर में बेचते थे. सुबह में सुखनियां पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान ये भागने लगे जिसे पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया.
बरामद शराब की कीमत करीब 40 हजार है जो दोगुनी कीमत पर बेचा जाता था. पुलिस ने बरामद शराब को सील बंद कर उत्पाद विभाग बांका को भेज दिया. वहीं गिरफ्तार युवकों से पुलिस की पूछताछ जारी है. मालूम हो कि इन दिनों बड़े पैमाने पर झारखंड से लाकर बौंसी के रास्ते शराब माफिया अंगरेजी शराब को भागलपुर व अन्य शहरों में बेचते हैं. पुलिस को झांसा देने के लिए इस खेल में युवा वर्ग बड़े पैमाने पर शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन