युवाओं को बनायें मतदाता

Published at :07 Sep 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
युवाओं को बनायें मतदाता

बांका : उप विकास आयुक्त सह जिला स्वीप कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली का शुद्धीकरण-2016, के तहत मतदाता सूची को शत् प्रतिशत शुद्धि हेतु बैठक का आयोजन उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ट में किया गया. उक्त बैठक में बेलहर एवं बौंसी को छोड़कर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, […]

विज्ञापन

बांका : उप विकास आयुक्त सह जिला स्वीप कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली का शुद्धीकरण-2016, के तहत मतदाता सूची को शत् प्रतिशत शुद्धि हेतु बैठक का आयोजन उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ट में किया गया. उक्त बैठक में बेलहर एवं बौंसी को छोड़कर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, डीपीओ साक्षरता एवं जिला समन्वयक साक्षर भारत, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी-सह- नोडल पदाधिकारी, स्वीप एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल थे.

उप विकास आयुक्त-सह- अध्यक्ष, जिला स्वीप कोर कमिटि द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि 18 एवं 19 आयु के मतदाताओं का मतदाता सूची में नमांकन हर हालत में करे. आगामी एक जनवरी 2017 को निर्वाचक सूची के संक्षिप्त पूर्णरीक्षण कार्यक्रम के तहत बिहार राज्य की फोटो निर्वाचक सूची का प्रकाशन करना है. दावे एवं आपत्तियों दाखिल करने की अवधि 01 अक्टूबर 2016 से 31 अक्टूबर 2016 तक एवं ग्राम सभा,
स्थानीय निकायों तथा आवासीय कल्याण संध की बैठकों इत्यादि में फोटो मतदाता सूची के संबंधित भाग/प्रभाग का पढ़ा जाना तथा नामों का सत्यापन दिनांक 07 अक्टूबर 2016 एवं 14 अक्टूबर 2016 को निर्धारित है. राजनीतिक दलों के मतदान केन्द्र स्तरीय अभिकत्ताओं के साथ दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के विशेष अभियान की तिथि 16 अक्टूबर 2016 एवं 23 अक्टूबर 2016 है. दावे एवं आपत्तियों का निष्पादन दिनांक 30 नवंबर 2016 को तय है. बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं कर्मियों को हिदायत दी गयी की इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी. उक्त कार्य हेतु स्वीप के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का वार्षिक कलेंडर तैयार करने हेतु डीपीएम स्वास्थ्य विभाग, डीपीओ साक्षरता, जिला समन्वयक साक्षर भारत एवं जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी-सह- नोडल पदाधिकारी, स्वीप तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन