जख्मी की मौत पर रोड जाम

Published at :06 Sep 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
जख्मी की मौत पर रोड जाम

आक्रोश. धोरैया-सन्हौला पथ पर ितलवारी गांव के समीप हुआ हादसा बाइक दुर्घटना में जख्मी की मौत के बाद परिजनों ने सोमवार की अहले सुबह शव को बीच सड़क पर रख कर धोरैया-सन्हौला मार्ग को जाम कर दिया. धोरैया : सन्हौला धोरैया मुख्य मार्ग पर गत रविवार को बाइक दुर्घटना में जख्मी की मौत के बाद […]

विज्ञापन

आक्रोश. धोरैया-सन्हौला पथ पर ितलवारी गांव के समीप हुआ हादसा

बाइक दुर्घटना में जख्मी की मौत के बाद परिजनों ने सोमवार की अहले सुबह शव को बीच सड़क पर रख कर धोरैया-सन्हौला मार्ग को जाम कर दिया.
धोरैया : सन्हौला धोरैया मुख्य मार्ग पर गत रविवार को बाइक दुर्घटना में जख्मी की मौत के बाद परिजनों ने सोमवार की अहले सुबह शव को बीच सड़क पर रख कर धोरैया-सन्हौला मार्ग को जाम कर दिया. मृतक तिलवारी गांव निवासी प्रकाश ठाकुर है. रविवार को प्रतिदिन की भांति वह पैदल कुरमा स्थित अपने सैलून में काम करने जा रहा था. तभी सन्हौला की तरफ से आ रहे बाइक की ठोकर से वह बुरी तरह जख्मी हो गया था. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद जख्मी को भागलपुर रेफर कर दिया गया था. जहां रविवार की रात उसकी मौत हो गयी. इस घटना में एक अन्य व्यक्ति तिलवारी के नरेश रजक का भी हाथ टूट गया था.
मुआवजे की मांग पर अड़े थे लोग
मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार की अहले सुबह शव को तिलवारी गांव के पास बीच सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. परिजन बाइक चालक द्वारा उचित मुआवजा दिये जाने की मांग पर अड़े थे. सूचना पर धोरैया थानाध्यक्ष शोएब आलम, सअनि फिरोज खां, सुदय यादव दलबल के साथ जाम किये गये स्थल पर पहुंचे तथा मामले की तहकीकात की.
गाय की मौत के बाद जाम किया सड़क : बांका. बिजली विभाग के मनमाने रवैये के खिलाफ वार्ड संख्या 8 के निवासियों ने सोमवार को बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर बिजली कार्यालय के समीप सड़क को जाम कर हंगामा किया. जाम करीब एक घंटे तक रहा. जाम में फंसे दर्जनों वाहन के यात्री परेशान रहे. जाम को हटाने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर जाम समाप्त हुआ.
जानकारी के अनुसार शहर के करहरिया दुर्गा स्थान के समीप गढे एक पोल में कई माह से विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है. जिसकी चपेट में सोमवार को करहिरया निवासी गणेश यादव की एक दुधारू गाय आ गयी और गाय की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. पोल में करंट आने की शिकायत स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से पहले भी किया था. लेकिन विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं देने की वजह से यह घटना घटी.
पूर्व में भी कई मवेशी की मौत करंट लगने से हो चुकी है. घटना के वक्त स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना विभाग को फोन पर दी और बिजली काटने का अनुरोध किया गया जिसे विभाग ने अनसुना कर दिया. इस बात को लेकर मुहल्लेवासी और उग्र हो गये तथा बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इसकी सूचना जब बांका थाना को मिली तो थाना से एसआई पंकज पासवान जाम स्थल पर पहुंचे और समझाबुझा कर जाम तोडवाया. गणेश यादव ने थाना में आवेदन देकर बिजली विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए 50 हजार रुपये मुआवजा दिलाने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन