बाइक की डिक्की तोड़ 35 हजार की चोरी

बांका : शहर के डोकानियां पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को दिन के करीब 2 बजे सड़क किनारे पड़ी एक मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा 35 हजार रुपया चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के मंजिरा गांव निवासी अजीत कुमार झा मंगलवार को बैंक से पैसा निकासी के लिए […]
बांका : शहर के डोकानियां पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को दिन के करीब 2 बजे सड़क किनारे पड़ी एक मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा 35 हजार रुपया चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के मंजिरा गांव निवासी अजीत कुमार झा मंगलवार को बैंक से पैसा निकासी के लिए बाजार आया था. डोकानियां मार्केट स्थित यूको बैंक से उसने 35 हजार रुपये की निकासी कर पैसे को मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा.
इसके बाद डोकानियां मार्केट स्थित एसबीआई एटीएम से और पैसे की निकासी करने के लिए गया. इसी बीच एटीएम के समीप खड़ा मोटरसाइकिल से चोरों ने डिक्की का लॉक तोड़ कर रुपये की चोरी कर ली. इसके बाद उक्त युवक ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










