हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग

Published at :29 Aug 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग

बेलहर : थाना क्षेत्र के बहोरना पंचायत अंतर्गत बिशनपुर गांव के देवेंद्र यादव हत्याकांड के अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर उसके परिजनों ने एसपी व वरीय पुलिस अधिकारियों के पास गुहार लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है. जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व आपसी विवाद में ईंट से मारकर वृद्ध देवेंद्र यादव की […]

विज्ञापन

बेलहर : थाना क्षेत्र के बहोरना पंचायत अंतर्गत बिशनपुर गांव के देवेंद्र यादव हत्याकांड के अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर उसके परिजनों ने एसपी व वरीय पुलिस अधिकारियों के पास गुहार लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है.

जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व आपसी विवाद में ईंट से मारकर वृद्ध देवेंद्र यादव की हत्या कर दी गयी थी. जिसमें देवेंद्र यादव के पुत्र दयानंद यादव सहित गांव के 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. उनके परिजनों का कहना है कि हत्यारा गांव में खुलेआम घुम रहा है ना तो उसे पुलिस पकड़ रही है
और ना ही इस पर कोई कार्रवाई की जा रही है. जिससे हमेशा हमलोगों को जान का खतरा है. कब कोई दुखद घटना न हो जाये. दयानंद यादव ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि घटना के बाद पुलिस के द्वारा अभियुक्तों की गिरफ‍्तारी की दिशा में कोई खास पहल नहीं की गयी है. वहीं थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक दुर्गेश राम ने बताया कि जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन