अभी तो एमडीएम को पटरी पर लाना था

Updated:
विज्ञापन

बांका: बांका के युवा डीएम बुद्ध भट्टी धनजी कार्तिकेय अब भागलपुर के नये जिलाधिकारी के रूप में कमान संभालेंगे. बांका डीएम के रूप में उन्होंने 28 अगस्त 2013 को निवर्तमान जिलाधिकारी दीपक आनंद से पद का प्रभार ग्रहण किया था. पांच महीने के छोटे से कार्यकाल में श्री कार्तिकेय ने कानून व्यवस्था को हमेशा महत्व […]

विज्ञापन

बांका: बांका के युवा डीएम बुद्ध भट्टी धनजी कार्तिकेय अब भागलपुर के नये जिलाधिकारी के रूप में कमान संभालेंगे. बांका डीएम के रूप में उन्होंने 28 अगस्त 2013 को निवर्तमान जिलाधिकारी दीपक आनंद से पद का प्रभार ग्रहण किया था.

पांच महीने के छोटे से कार्यकाल में श्री कार्तिकेय ने कानून व्यवस्था को हमेशा महत्व दिया. सिद्धांत के दम पर जिम्मेवारी का बोध कराते हुए कनीय अधिकारियों को हमेशा अच्छी नसीहत दी. लापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई में भी पीछे नहीं रहे.

अपने कार्यकाल में उत्पन्न हर छोटी-बड़ी समस्याओं का हल किया. धोरैया में उत्पन्न विवाद को समाप्त कर सौहाद्र का संचार किया. सभी वर्ग और समुदाय के लोगों का भरोसा जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ा. जनता दरबार में आये मामले को निबटाने के लिए उपस्थित अधिकारी को तत्काल जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित करते रहे.

अनुभव से ज्यादा इन्होंने युवा होने तथा सकारात्मक सोच का इस्तेमाल कर बांका में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास जीतने के लिए तत्पर दिखे. अब जब उन्हें भागलपुर डीएम बनाने की घोषणा कर दी गयी है. लोग इसे बांका डीएम के बेहतरीन कार्य के लिए उन्हें भागलपुर डीएम बनाये जाने का तोहफा मान रहे हैं.

इसके बाद प्रभात खबर ने श्री कार्तिकेय से यह जानना चाहा कि पांच महीने के कार्यकाल में बांका के विकास की रथ को आगे ले जाने को लेकर क्या वो संतुष्ट है. क्या उनकी कोई योजना जिसे अब वो पूरा ना कर पायेंगे इस बात की कसक रह गयी. इस पर बी कार्तिकेय ने कहा कि बांका में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की कमी को सरकार के सूची के अनुसार जल्द दूर की जाने वाली थी. उसके बाद यहां की शिक्षा व्यवस्था को क्षमता बढ़ने के साथ ही और ज्यादा ठोस किये जाने की योजना थी.

इसके अलावे उनका कहना था कि एमडीएम के मामले में बांका की रैंकिंग अच्छी है. फिर भी गुणवत्ता की कमी को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा था. स्वास्थ्य को लेकर बच्चों की टीकाकरण योजना को सबसे ज्यादा गति दी गयी. जिसका रिजल्ट भी काफी अच्छा हो चुका है. प्रतिशत बढ़ने से अब ये उम्मीद बन चुकी है कि आने वाले कल में टीकाकरण के काम में बांका जिला टॉप पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन