ट्रैक्टर का वॉल पिन उड़ कर युवक को लगा, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

विश्वजीत सुबह में अपने साथी के साथ गांव के पास बने नाले पर दौड़ रहा था कि बालू लदे ट्रैक्टर के टेलर का चक्का अचानक फट गया जिससे वॉल पिन उड़ कर मृतक के नाजुक अंग पर लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. शंभुगंज : ना क्षेत्र के सोतीचक गांव में […]
विज्ञापन
विश्वजीत सुबह में अपने साथी के साथ गांव के पास बने नाले पर दौड़ रहा था कि बालू लदे ट्रैक्टर के टेलर का चक्का अचानक फट गया जिससे वॉल पिन उड़ कर मृतक के नाजुक अंग पर लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
शंभुगंज : ना क्षेत्र के सोतीचक गांव में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर के धक्के से गांव के शिवनंदन यादव के 22 वर्षीय पुत्र विश्वजीत कुमार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार विश्वजीत सुबह में अपने साथी के साथ गांव के पास बने नाले पर दौड़ रहा था कि बालू लदे आ रहे ट्रैक्टर के टेलर का चक्का अचानक फट गया जिससे वॉल पिन उड़ कर मृतक के नाजुक अंग पर लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.
ग्रामीणों द्वारा मृतक के लाश को बीच सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन की मिली भगत से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है. जिस कारण अंधेरे में ट्रैक्टर से बालू जाता है. घटना स्थल पर सीओ अमलचंद कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, एसआइ सुरेश शर्मा पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










