लंबित मांगों को लेकर आंदोलन करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ

Published at :11 Jul 2016 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर आंदोलन करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ

बांका : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अवध किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 14 सूत्री मांगों को लेकर 20 जुलाई को प्रमंडल आयुक्त के कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले धरना कार्यक्रम में बांका जिले से 200 से अधिक प्रतिनिधियों […]

विज्ञापन

बांका : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अवध किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 14 सूत्री मांगों को लेकर 20 जुलाई को प्रमंडल आयुक्त के कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले धरना कार्यक्रम में बांका जिले से 200 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने का निर्णय लिया गया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 24 जुलाई को अभ्यास मध्य विद्यालय बांका के प्रांगण में अनुमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न कराया जायेगा.

इसके अलावा अगस्त माह में प्रमंडलीय कमेटी का चुनाव संघ की अनुमति के बाद होगा. बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कार्यालय के क्रियाकलापों पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के अंदर शिक्षकों की लंबित समस्याओं का निबटारा नहीं हुआ तो विवश होकर संघ अगस्त के प्रथम सप्ताह में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित करेगा. शिक्षकों की लंबित समस्याओं में प्रोन्नति, प्रवरण वेतनमान, वरीय वेतनमान, नियोजित शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान, दो वर्ष सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को ग्रेड पे का लाभ देने आदि की बात कही गयी.

बैठक में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष मुरलीधर सिंह तथा अमरेंद्र कुमार, सचिव घनश्याम प्रसाद यादव, उप सचिव सुरेंद्र नारायण सिंह, संजय कुमार, प्रमोद यादव, शाहिद परवेज खान सहित जिला कार्यसमिति के अन्य पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, अंचल कमेटियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा राज्य व जिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन