प्रशासन दे बोरा : अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बांका: सेंट्रल को-ऑपरेटिव सोसाइटी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन की सुस्ती के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.डीएम के निर्देश के बाद भी बार-बार जिले भर के पैक्स अध्यक्ष के द्वारा बोरे की मांग लगातार की जा रही है. फिर भी प्रशासन वक्त मांग रहा है. […]

विज्ञापन

बांका: सेंट्रल को-ऑपरेटिव सोसाइटी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन की सुस्ती के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.डीएम के निर्देश के बाद भी बार-बार जिले भर के पैक्स अध्यक्ष के द्वारा बोरे की मांग लगातार की जा रही है. फिर भी प्रशासन वक्त मांग रहा है. वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा धान विक्रय पर प्रति क्विटंल 250 रुपया बोनस देने की घोषणा से किसानों में उहापोह की स्थिति है. उन्होंने प्रशासन से जिले भर के पैक्सों को शीघ्र बोरा उपलब्ध कराये जाने की मांग की है.

पैक्स अध्यक्षों की हुई बैठक

प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों की बुधवार को एक विशेष बैठक कार्यालय में आयोजित की गयी. जिसमें बीसीओ एवं डीसीओ सहित पैक्स अध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता पैक्स संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की. जानकारी दी गयी कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी अब तक पैक्स के लोगों को पैसा तो उपलब्ध कराया गया मगर धान अधिप्राप्ति के लिए बोरी उपलब्ध नहीं करायी गयी. जिससे धान की खरीदारी में भारी परेशानी हो रही है. जिस पर उपस्थित डीसीओ ने कहा कि आप लोग धान के बोरे की खरीदारी कर धान अधिप्राप्ति का काम शुरू कर दे. जिस पर पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि प्रशासन जब तक बोरा उपलब्ध नहीं करायेगी यह कार्य संभव नहीं है. उसके बाद आश्वासन दिया गया कि चार दिन के अंदर बोरे उपलब्ध करा दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन