जब्त वाहनों का गैराज बना थाना गेट

Published at :08 Jul 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
जब्त वाहनों का गैराज बना थाना गेट

बांका : यूं तो पुलिस वाले आम लोगों को अपनी वाहनों को बीच सड़क पर लगाने व रोकने पर कड़ी फटकार लगाते हैं और कार्रवाई करने की बात तक कह देते हैं. लेकिन दूसरी ओर टाउन थाना के गेट के बाई एवं दाहिनी ओर लंबी दूरी तक छोटी व बड़ी वाहनों का काफिला खड़ी रहती […]

विज्ञापन

बांका : यूं तो पुलिस वाले आम लोगों को अपनी वाहनों को बीच सड़क पर लगाने व रोकने पर कड़ी फटकार लगाते हैं और कार्रवाई करने की बात तक कह देते हैं. लेकिन दूसरी ओर टाउन थाना के गेट के बाई एवं दाहिनी ओर लंबी दूरी तक छोटी व बड़ी वाहनों का काफिला खड़ी रहती है. जिससे रात के समय में आये दिन दुर्घटनाएं एवं जाम की स्थिति बनी रहती है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. जब कानून के रखवाले ही कानून का उल्लंघन करेंगे तो आम लोगों का क्या होगा. जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात बाबूटोला के एक मोटरसाइकिल चालक के दुर्घटना की सूचना है.

जबकि इससे पूर्व अंधेरे में रोड के किनारे खड़ी बड़ी वाहनों से कई दुर्घटनाएं हुई है. थाना के समीप रोड की चौड़ाई वैसे भी कम है यदि ऐसे में एक तरफ गाड़ी खड़ी हो जाती है तो आजाद चौक से लेकर कचहरी के गेट तक वन वे ट्रैफिक हो जाता है. जिससे रात के 9 बजे जैसे ही नो एंट्री खुलती है थाना के समीप जाम लग जाता है.

यह जाम कितने समय का होगा यह कहना मुश्किल है. यदि थाना गेट के पास से वाहनों को कहीं अन्यत्र लगाये जाने की व्यवस्था की जाय तो वहां पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की स्थिति समाप्त हो जायेगी. वहीं दूसरी ओर उक्त मार्ग से जिला प्रशासन के अधिकारियों की गाड़ी दिनों भर गुजरती रहती है. खास कर आरक्षी अधीक्षक कम से कम दो बार गुजरते हैं. एक तो समाहरणालय स्थित कार्यालय जाने के लिए एवं दूसरी बार कार्यालय से वापस आवास आने के लिए. लेकिन वाहनों के खड़े काफिले को देख कर नजरअंदाज कर देते हैं. यदि यही परिस्थिति किसी अन्य लोगों की होती और वह मजबूरीवश रोड के किनारे आधे सड़क पर भारी वाहनों को खड़े कर देते तो उन्हें पुलिस वालों के द्वारा कानून का पाठ पढ़ाया जाता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन