राजबाड़ा में ऑटो पलटा सात श्रद्धालु हुए घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

दुखद . बासुकीनाथ से मुंडन करा कर लौटने में हुआ हादसा कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर राजबाड़ा मोड़ के निकट गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे ऑटो पलटने से सात श्रद्धालु बुरी तरह से जख्मी हो गये. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया. कटोरिया : राजबाड़ा मोड़ के निकट गुरुवार की सुबह […]
विज्ञापन
दुखद . बासुकीनाथ से मुंडन करा कर लौटने में हुआ हादसा
कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर राजबाड़ा मोड़ के निकट गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे ऑटो पलटने से सात श्रद्धालु बुरी तरह से जख्मी हो गये. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया.
कटोरिया : राजबाड़ा मोड़ के निकट गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे ऑटो पलटने से सात श्रद्धालु बुरी तरह से जख्मी हो गये. इसमें दो को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया. दुर्घटना में घायल सभी लोग खेसर ओपी क्षेत्र के दसुआ गांव के रहने वाले हैं. जख्मी में मुनेश्वर पंडित, जसमंती देवी, विद्यावती कुमारी, आभा देवी, सुधीर कुमार, शिवशक्ति कुमार व दलिता देवी शामिल हैं.
चिकित्सक डा. नरेश प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मुनेश्वर पंडित व उनकी पत्नी जसमंती देवी को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बांका भेज दिया. जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम व बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना व बच्चों का मुंडन करा कर ऑटो द्वारा घर लौट रहे थे. राजबाड़ा मोड़ पर अचानक सड़क पर दौड़े दो गायों को बचाने के क्रम में ऑटो असंतुलित होकर सड़क किनारे ही पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ऑटो सवार लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










