श्रमदान से किया जलजमाव का निदान

कटोरिया : प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत के सुदुरवर्ती गांव घांटीवरण में ग्रामीणों ने श्रमदान के तहत जलजमाव की समस्या का निदान कर लिया. इससे पहले बारिश का पानी गड्ढों में जमा होने के बाद घरों में घुसने लगता था. मुसलाधार बारिश होने पर यहां बाढ़ की स्थिति बन जाती थी. इस समस्या से त्रस्त ग्रामीणों […]
कटोरिया : प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत के सुदुरवर्ती गांव घांटीवरण में ग्रामीणों ने श्रमदान के तहत जलजमाव की समस्या का निदान कर लिया. इससे पहले बारिश का पानी गड्ढों में जमा होने के बाद घरों में घुसने लगता था. मुसलाधार बारिश होने पर यहां बाढ़ की स्थिति बन जाती थी. इस समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने पहले कई प्रतिनिधियों से निदान हेतु गुहार भी लगायी. लेकिन किसी ने भी यहां के ग्रामीणों के दर्द को नहीं सुना.
इसके बाद ग्रामीण जमाल अंसारी, सुल्तान अंसारी, सलीम अंसारी, मैनेजर यादव, नरेश यादव, दिनेश यादव, मुख्तार अंसारी, प्रकाश यादव, सिल्धर यादव, सुमनी बीबी आदि ने एकजुटता का परिचय देते हुए ताड़ के पेड़ को काट कर उसके बीच में छेद किया. उक्त पेड़ को पानी निकालने हेतु हृयुम पाइप की तरह उपयोग में लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










