पांच को ब्लैक-बेल्ट

आदर्श मवि कोटोरिया में कराटे टेस्ट शिविर में युवाओं ने अपना जौहर दिखाया. कटोरिया : आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया परिसर में मंगलवार को बुसीकान सैतो कराटे डूकोकाई इंडिया के बैनर तले बेल्ट टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें चार लड़कियों समेत कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. धनबाद से पहुंचे चीफ इंस्ट्रक्टर रंजीत केशरी […]
आदर्श मवि कोटोरिया में कराटे टेस्ट शिविर में युवाओं ने अपना जौहर दिखाया.
कटोरिया : आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया परिसर में मंगलवार को बुसीकान सैतो कराटे डूकोकाई इंडिया के बैनर तले बेल्ट टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें चार लड़कियों समेत कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
धनबाद से पहुंचे चीफ इंस्ट्रक्टर रंजीत केशरी ने प्रतिभागियों के कराटे प्रदर्शन देखने के बाद उनकी ग्रेडिंग करते हुए पांच प्रतिभागियों को ब्लैक-बेल्ट प्रदान किया. ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वालों में अंकित कुमार अंकन, अंकन कुमार अंकित, ओमप्रकाश रंजन, अभिषेक रंजन व निरंजन कुमार भारती शामिल हैं. ग्रीन बेल्ट हासिल करने वाले कराटेबाजों में सीमा कुमारी, वीणा कुमारी, हिमांशु यादव, शिबू, अमल, अमन, रंधीर व प्रयेश शामिल हैं.
कविता व सोनल कुमारी को येलो बेल्ट मिला. बेल्ट टेस्ट शिविर के आयोजन में स्थानीय इंस्ट्रक्टर विजय कुमार की मुख्य भूमिका रही. शिविर को संबोधित करते हुए चीफ इंस्ट्रक्टर रंजीत केशरी ने कहा कि कराटे प्रशिक्षण का मुख्य उद्येश्य शारीरिक व मानसिक रूप से शरीर को स्वस्थ रखना है. यह आत्मरक्षा की एक कला है. युवक-युवतियों को खेलकूद की तरह बेहतर प्रदर्शन सिखाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










