वज्रपात से चरवाहा की मौत, मातम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत मनियारपुर गांव की घटना परिजनों का हो रहा है रो-रोकर बुरा हाल कटोरिया : प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत मनियारपुर गांव निवासी केटकु यादव की मौत गुरुवार की शाम वज्रपात से हो गयी. घटना को लेकर मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है. जानकारी के अनुसार केटकु यादव अपने घर व […]
विज्ञापन
मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत मनियारपुर गांव की घटना
परिजनों का हो रहा है रो-रोकर बुरा हाल
कटोरिया : प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत मनियारपुर गांव निवासी केटकु यादव की मौत गुरुवार की शाम वज्रपात से हो गयी. घटना को लेकर मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है.
जानकारी के अनुसार केटकु यादव अपने घर व गांव से करीब पांच दर्जन मवेशी को लेकर खेसर के निकट बहोरना गांव में रह कर चारा खिलाने का काम कर रहा था. गुरुवार को बहियार में अचानक हुए वज्रपात में केटकु यादव की मौत हो गयी. देर शाम उसके शव को घर लाया गया. मृतक की पत्नी पविया देवी व पुत्र हरिश यादव आदि का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










