मोबाइल चार्ज करने तक को तरस रहे लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया एवं चांदन प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की देर शाम आयी चक्रवाती तूफान के कहर से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है. क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर बिजली के पोल पर पेड़ गिरने से पोल व तार धराशायी हो गये हैं. दोनों प्रखंडों में पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति बहाल […]
विज्ञापन
कटोरिया : कटोरिया एवं चांदन प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की देर शाम आयी चक्रवाती तूफान के कहर से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है. क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर बिजली के पोल पर पेड़ गिरने से पोल व तार धराशायी हो गये हैं.
दोनों प्रखंडों में पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति बहाल करने में अभी दो से तीन दिनों का वक्त लग सकता है. विद्युत संकट के कारण क्षेत्र के लोग मोबाइल चार्ज करने तक को तरस गये हैं. अधिकांश घरों में लगा इनवर्टर भी जवाब दे चुका है. बारिश के बाद उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है. बिजली के अभाव में पीएचइडी विभाग के टंकी में पानी भी चढ़ पा रहा है, जिससे यहां वाटर सप्लाई भी पूरी तरह से बाधित हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










