बम विस्फोट में मारा गया अपराधी मंटु पासवान

कटोरिया : कटोरिया प्रखंड में तीसरे चरण के तहत आयोजित पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य से बम व पिस्तौल लेकर पहुंचा अपराधी मंटु पासवान बम विस्फोट में मारा गया. मृतक बौंसी थाना क्षेत्र के फागा पंचायत अंतर्गत चैतावरण गांव निवासी कामदेव पासवान का पुत्र था. घटना के संबंध में एसपी राजीव रंजन ने […]
कटोरिया : कटोरिया प्रखंड में तीसरे चरण के तहत आयोजित पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य से बम व पिस्तौल लेकर पहुंचा अपराधी मंटु पासवान बम विस्फोट में मारा गया. मृतक बौंसी थाना क्षेत्र के फागा पंचायत अंतर्गत चैतावरण गांव निवासी कामदेव पासवान का पुत्र था.
घटना के संबंध में एसपी राजीव रंजन ने बताया कि मंटु पासवान को कटोरिया प्रखंड के मनिया पंचायत के रिखियाराजदह गांव में एक मुखिया प्रत्याशी के पति द्वारा मतदान के दौरान अपने पक्ष में काम करने के लिए बुलाया गया था. बम बनाने या बम ले जाने के दौरान विस्फोट होने से मंटु पासवान का दोनों हाथ उड़ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. शव के पास से कट्टा, शराब की बोतलें, बाइक आदि भी बरामद हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










