चांदन में मतदान आज, तैयारी पूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव. दूसरे चरण में 1179 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1 लाख 283 मतदाता दूसरे चरण में जिले के चांदन प्रखंड में गुरुवार को होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर समस्त प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिला प्रशासन ने एक बार पुन: पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने का दावा किया है. […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव. दूसरे चरण में 1179 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1 लाख 283 मतदाता
दूसरे चरण में जिले के चांदन प्रखंड में गुरुवार को होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर समस्त प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिला प्रशासन ने एक बार पुन: पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने का दावा किया है. चांदन प्रखंड में मतदान सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा.
बांका : प्रशासनिक आलाधिकारियों के मुताबिक नक्सल प्रभावित चांदन प्रखंड में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संचालन के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं. उन्होंने मतदान केंद्रों पर पूरी सुरक्षा की गारंटी घोषित करते हुए मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की है. डीएम तथा एसपी सहित जिले के तमाम आलाधिकारियों ने बुधवार को चांदन में बैठक कर प्रखंड में पंचायत चुनावों की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की.
देवघर एवं जमुई से लगी सीमा से सटे चांदन प्रखंड में 18 पंचायत हैं. यहां मतदान के लिए 209 बूथ बनाये गये हैं. इन बूथों पर प्रखंड में विभिन्न पदों के लिए 1179 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को 1 लाख 283 मतदाता करेंगे. मतदाताओं में 53 हजार 248 पुरुष तथा 47 हजार 34 महिला मतदाता शामिल हैं.
छह स्तरीय सुरक्षा निगरानी में होगा मतदान
चांदन प्रखंड में मतदान को लेकर सभी बूथों के आसपास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर दी गयी है. प्रखंड में छह स्तरों पर मतदान की सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1-7 के ग्रुप में सशस्त्र बल की तैनाती की गयी है. संवेदनशील बूथों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात किये गये हैं. 3-5 बूथों पर एक गश्ती दल का गठन किया गया है. कुल 67 गश्ती दल बनाये गये हैं. सभी गश्ती दलों की कमान दंडाधिकारी के जिम्मे हैं.
सभी पंचायतों को अलग अलग सेक्टर बनाते हुए 18 सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. तीन पंचायतों पर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा 5-6 पंचायतों पर सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है. इसके अलावा एंटी लैंड माइन्स दस्ता एवं मोटरसाइकिल द्वारा गश्ती की भी व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










