सुरक्षा कारणों से बदल दिये चांदन के आठ बूथ

बांका : चांदन प्रखंड में गुरुवार को पंचायत चुनावों के लिए हो रहे मतदान के लिए सुरक्षा की दृष्टि से आठ मतदान केंद्रों को बदल दिया गया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उत्तरी कसबा वसिला के मतदान केंद्र संख्या 3 एवं 4 के स्थान पर अब प्रोन्नत मध्य विद्यालय भीमाडीह में मतदान होगा. दक्षिणी कसबा […]
बांका : चांदन प्रखंड में गुरुवार को पंचायत चुनावों के लिए हो रहे मतदान के लिए सुरक्षा की दृष्टि से आठ मतदान केंद्रों को बदल दिया गया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उत्तरी कसबा वसिला के मतदान केंद्र संख्या 3 एवं 4 के स्थान पर अब प्रोन्नत मध्य विद्यालय भीमाडीह में मतदान होगा.
दक्षिणी कसबा वसिला के बूथ संख्या 13 की जगह मतदाता अब प्रो मवि खिजुरिया में वोट डालेंगे. चांदवारी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 93 के मतदाता अब 94 प्रो मवि सलैया में मतदान करेंगे. वहीं असूढ़ा पंचायत के चार मतदान केंद्रों 39, 40,41 तथा 42 के वोटर अब क्रमश: 46 एवं 43 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे. मतदान केंद्रों में परिवर्तन का निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










