एसडीओ ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

कटोरिया : एसडीओ अविनाश कुमार ने बुधवार को कटोरिया प्रखंड में तीसरे चरण के तहत आगामी 2 मई को होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. प्रखंड कार्यालय परिसर में उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा एवं विधि व्यवस्था संधारण संबंधी कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया. एसडीओ […]
कटोरिया : एसडीओ अविनाश कुमार ने बुधवार को कटोरिया प्रखंड में तीसरे चरण के तहत आगामी 2 मई को होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. प्रखंड कार्यालय परिसर में उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा एवं विधि व्यवस्था संधारण संबंधी कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया. एसडीओ ने प्रखंड के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं सहायक बूथों पर मतदाताओं की सुरक्षा व सुविधा हेतु सभी
तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया. उन्होंने बारी-बारी से गठित सभी कोषांगों के कार्यकलापों की भी समीक्षा की. इस मौके पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रेमप्रकाश, सीओ विजय कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, बीसीओ प्रमोद कुमार, एमओ मनोज कुमार आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि कटोरिया प्रखंड में कुल 245 मतदान केंद्र हैं, जिसमें बीस सहायक बूथ भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










