दरभंगा में विषाक्त प्रसाद खाने से 50 लोग बीमार

Published at :27 Apr 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा में विषाक्त प्रसाद खाने से 50 लोग बीमार

सिंघवाड़ा थाने की रामपुरा पंचायत के अतरबेल गांव में मंगलवार की शाम सत्यनारायण भगवान के पूजा का विषाक्त प्रसाद खाने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गये. इसमें 40 लोगों को पीएचसी में भरती कराया गया है, जबकि चार को डीएमसीएच रेफर किया गया है. अरतबेल गांव के गणेशी सहनी के यहां भगवान की […]

विज्ञापन

सिंघवाड़ा थाने की रामपुरा पंचायत के अतरबेल गांव में मंगलवार की शाम सत्यनारायण भगवान के पूजा का विषाक्त प्रसाद खाने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गये. इसमें 40 लोगों को पीएचसी में भरती कराया गया है, जबकि चार को डीएमसीएच रेफर किया गया है. अरतबेल गांव के गणेशी सहनी के यहां भगवान की पूजा थी. पूजा से प्रसाद लेकर लोग घर लौटे. घर पर आते ही जैसे ही उसे खाया उल्टी एवं दस्त शुरू हो गयी. इससे गांव में हड़कंप मच गया. पूजा करनेवाले श्री सहनी के परिवार के लोग भी प्रसाद खाते ही बीमार हो गये.

बांका : भोज खाने से कई बीमार, नौ लोग भरती : लड़के के तिलक समारोह में आयोजित भोज खाने के बाद करीब चार दर्जन लोग बीमार हो गये. इनमें से नौ को बांका सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इनकी हालत अब ठीक है. उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. बाकी बीमार लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर भी किया गया. घटना बांका सदर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की है जहां कैलाश दास के पुत्र का तिलक समारोह आयोजित था.
इनके घर पवड़ा रामपुर थाना बौंसी के जनार्दन दास अपनी बेटी का सगुन लेकर तिलक करने 30 बरातियों के साथ सोमवार की शाम पहुंचे थे. बरातियों के स्वागत के लिए शाकाहार और मांसाहार दोनों तरह के भोजन थे. भोजन के बाद तुरंत कुछ लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन