शादी से पहले प्रेमी संग प्रेमिका फरार, रिपोर्ट

Published at :27 Apr 2016 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
शादी से पहले प्रेमी संग प्रेमिका फरार, रिपोर्ट

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटोरिया के तुलसीवरण गांव से एक प्रेमी युगल फरार हो गये हैं. प्रेमी युगल इंटर के छात्र-छात्रा हैं. इस संबंध में युवती के भाई अजय दास ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार तुलसीवरण गांव के नीमा दास के पुत्र सुधीर दास एवं बैजु […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटोरिया के तुलसीवरण गांव से एक प्रेमी युगल फरार हो गये हैं. प्रेमी युगल इंटर के छात्र-छात्रा हैं. इस संबंध में युवती के भाई अजय दास ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार तुलसीवरण गांव के नीमा दास के पुत्र सुधीर दास एवं बैजु दास की पुत्री अनिता कुमारी के बीच महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. परिजनों ने गत 22 अप्रैल को अनिता की शादी भी तय की थी.

लेकिन शादी से पांच दिनों पहले यानि 17 अप्रैल को ही शादी की नियत से दोनों घर छोड़ कर फरार हो गये. जबकि 23 अप्रैल को सुधीर के बड़े भाई बूटन दास की भी शादी हुई. जिसमें प्रेमी सह छोटा भाई सुधीर शामिल होने की बजाय, प्रेमिका को लेकर फरार हो गया. जानकारी मिली है कि प्रेमी-युगल दिल्ली पहुंच चुके हैं. थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस गंभीर है. शीघ्र ही प्रेमी-युगल को बरामद कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन