टूटे बैरियर से जख्मी बाइक सवार की मौत

Published at :26 Apr 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
टूटे बैरियर से जख्मी बाइक सवार की मौत

ट्रक ने ददर्मरा बॉर्डर के चेकपोस्ट को तोड़ा कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर बिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराबबंदी के लिए लगाये गये चेक पोस्ट को सोमवार की सुबह अज्ञात ट्रक ने तोड़ दिया. दो दिन पहले चेकिंग अभियान के लिए लगाये गये बैरियर को ट्रक ने तोड़ दिया था जिसमें एक बाइक सवार जख्मी हो गया […]

विज्ञापन

ट्रक ने ददर्मरा बॉर्डर के चेकपोस्ट को तोड़ा

कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर बिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराबबंदी के लिए लगाये गये चेक पोस्ट को सोमवार की सुबह अज्ञात ट्रक ने तोड़ दिया. दो दिन पहले चेकिंग अभियान के लिए लगाये गये बैरियर को ट्रक ने तोड़ दिया था जिसमें एक बाइक सवार जख्मी हो गया था, इलाज के दौरान बाइक सवार जख्मी की मौत हो गयी.
कटोरिया/चांदन : घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला. हालांकि इस दौरान चेक पोस्ट पर मौजूद पुलिस जवान बाल-बाल बच गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार चेक पोस्ट पर पुलिस बल देवघर की ओर से आ रही एक कार को रोक कर उसकी तलाशी ले रहे थे.
उसी दौरान कटोरिया की ओर से आ रही एक ट्रक ने गिरे लोहा पाइप के बैरियर को तोड़ते हुए देवघर की ओर भाग निकला. इधर चांदन प्रखंड मुख्यालय के सामने चुनाव कार्य हेतु धर-पकड़ के लिए लगाये गये बैरियर में दो दिनों पहले ट्रक द्वारा तोड़े जाने के बाद जख्मी हुए बाइक चालक योगेंद्र राय ग्राम नौलखा देवघर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन