सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी

बांका : शादी का निमंत्रण कार्ड पहुंचाने जा रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना क्षेत्र के सलैया गांव निवासी संजय कुमार की शादी 27 अप्रैल को होनी थी. रविवार को संजय कुमार अपने एक साथी अमित कुमार के साथ रिश्तेदार के घर सुईया ओपी क्षेत्र में निमंत्रण […]
बांका : शादी का निमंत्रण कार्ड पहुंचाने जा रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना क्षेत्र के सलैया गांव निवासी संजय कुमार की शादी 27 अप्रैल को होनी थी. रविवार को संजय कुमार अपने एक साथी अमित कुमार के साथ रिश्तेदार के घर सुईया ओपी क्षेत्र में निमंत्रण कार्ड देने गया था. वापस लौटने के क्रम में लेहटोनिया गांव के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गये. जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
घायल अमित ने बताया कि संजय कुमार ने बाइक चला रहा था. जिसे अचानक नींद आ गयी और सड़क से नीचे चला गया. इसकी सूचना परिजन को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










