शोकसभा में कांग्रेस नेता को दी गयी श्रद्धांजलि

Published at :25 Apr 2016 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
शोकसभा में कांग्रेस नेता को दी गयी श्रद्धांजलि

बांका/शंभुगंज : जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को एक शोक सभा आयोजित कर शंभुगंज प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. शोक सभा की अध्यक्षता कमलाकांत झा ने की. जबकि प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्र, नगर अध्यक्ष मनीष कुमार घोष, […]

विज्ञापन

बांका/शंभुगंज : जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को एक शोक सभा आयोजित कर शंभुगंज प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. शोक सभा की अध्यक्षता कमलाकांत झा ने की. जबकि प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्र, नगर अध्यक्ष मनीष कुमार घोष, अजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, निकेश सिंह आदि इसमें शामिल हुए. वहीं शंभुगंज प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी.

जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने की. शोक सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा स्व. सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा. वहीं उनके कार्यकाल में हुए कायार्ें की सराहना की गयी तथा वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को जो क्षति हुई हैं उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है, लेकिन उसे पुरा करने का प्रयास किया जायेगा. इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामस्वरुप मंडल, जय प्रकाश साह , विभूति सिंह, गुडडु सिंह, विद्यापति ठाकुर,पंकज सिंह, कृष्णकांत झा, पुरेन्द्र नारायण सिंह,भोला राम, नंदकिशोर रजक सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन