हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध में आक्रोशितों ने किया सड़क जाम फुल्लीडुमर : बहुरना गांव के समीप शुक्रवार को हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. इसके बाद नवल के ससुरालवालों ने भरतशिला हाट के समीप बीच सड़क पर शव को रख कर सड़क जाम कर दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी […]
विज्ञापन
विरोध में आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
फुल्लीडुमर : बहुरना गांव के समीप शुक्रवार को हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. इसके बाद नवल के ससुरालवालों ने भरतशिला हाट के समीप बीच सड़क पर शव को रख कर सड़क जाम कर दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी खेसर थाना को दी. सूचना मिलते पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाया.
चांदन थाना क्षेत्र के नवल राय अपनी पत्नी सहेली देवी के साथ साइकिल से शादी का निमंत्रण देने भरतशीला रायडीह गांव जा रहे थे. जैसे ही लोहागढ़ नदी के समीप पहुंचा कि नवल ने अपने पत्नी को साइकिल से उतार कर पैदल चलने लगा. इसी दौरान खेसर की ओर से आ रहे हार्वेस्टर मशीन की चपेट में नवल राय आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पति को घायल देख पत्नी चिल्लाने लगी. इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जख्मी को फुल्लीडुमर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










