ऑटो पलटने से चार यात्री जख्मी

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पलटने से चार यात्री जख्मी

ऑटो पलटने से चार यात्री जख्मी फोटो 8 बीएएन 60 : जख्मी यात्रीकटोरिया. कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर आरपत्थर व कैथाकुरा गांव के बीच ढलान पर तीखे मोड़ में शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित ऑटो पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ऑटो पर सवार चार यात्री जख्मी हो गये. इसमें गंभीर रूप से जख्मी एक यात्री को […]

विज्ञापन

ऑटो पलटने से चार यात्री जख्मी फोटो 8 बीएएन 60 : जख्मी यात्रीकटोरिया. कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर आरपत्थर व कैथाकुरा गांव के बीच ढलान पर तीखे मोड़ में शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित ऑटो पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ऑटो पर सवार चार यात्री जख्मी हो गये. इसमें गंभीर रूप से जख्मी एक यात्री को ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जो कैथाकुरा गांव का सुरेश यादव है. उसका बायां पैर टूट गया है. उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. जख्मी सुरेश ने बताया कि वह ऑटो पर सवार होकर कटोरिया बाजार से घर लौट रहा था. ऑटो चालक काफी लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चला रहा था. इस कारण मोड़ पर ऑटो काफी स्पीड में ही पलट गयी. अन्य जख्मी यात्रियों का उपचार प्राइवेट क्लिनिक में कराया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में ले लिया है. चालक मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन