चार मासूम बच्चों को छोड़ गयी मां

Published at :07 Apr 2016 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
चार मासूम बच्चों को छोड़ गयी मां

चार मासूम बच्चों को छोड़ गयी मां पूजा के लिए जाती अनिता देवी को ट्रक ने कुचल दियाइलाज के लिए भागलपुर ले जाने के दौरान हुई मौतफोटो 7 बांका 10 अनिता की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन बांका. गुरुवार की सुबह पूजा करने जा रही अनिता देवी सोचा भी नहीं होगा कि जिसके लिए […]

विज्ञापन

चार मासूम बच्चों को छोड़ गयी मां पूजा के लिए जाती अनिता देवी को ट्रक ने कुचल दियाइलाज के लिए भागलपुर ले जाने के दौरान हुई मौतफोटो 7 बांका 10 अनिता की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन बांका. गुरुवार की सुबह पूजा करने जा रही अनिता देवी सोचा भी नहीं होगा कि जिसके लिए पूजा करने वह जा रही थी उसी को छोड़ कर वह चल बसेगी. बांका अमरपुर मुख्य मार्ग पर ब्लॉक गेट के समीप उक्त महिला का घर था. महिला का पति कपिल साह शहर के एक नाश्ता दुकान में दिहाड़ी पर नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. मृतका को दो बेटा एवं दो बेटी है. बड़ा बेटा 10 वर्ष का होगा बांकी सभी उससे छोटे हैं. मृतका के पति पर मानों पहाड़ सा टूट पड़ा हो, रोते बिलखते हुए बार बार कह रहा था कि अब इन मासूम बच्चों की देखरेख कौन करेगा. मेरी तो दुनिया ही उजड़ गयी. वहीं पड़ोसी ने बातचीत के क्रम में बताया कि मृतका की तबीयत विगत दिनों काफी खराब हो गयी थी जिसके इलाज के लिए पति ने ब्याज पर रुपये लेकर एवं मुहल्ले वासियों के सहयोग से पैसे इकठ्ठा कर अपनी पत्नी की पथरी की बीमारी का इलाज कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन