एक माह में आया 2.41 करोड़ का बिजली बिल

Updated:
विज्ञापन

बांका: जिले में बिजली विभाग के नित्य नये कारनामे सामने आ रहे हैं. लोगों को यह विभाग झटके पर झटका दे रहा है. ताजा उदाहरण शहर के विजय नगर के व्यवसायी राकेश शर्मा का है. श्री शर्मा ग्रिल बनाने की छोटी सी दुकान चलाते हैं, जिन्हें अक्तूबर महीने का बिल 6365 रुपये आया था, जबकि […]

विज्ञापन

बांका: जिले में बिजली विभाग के नित्य नये कारनामे सामने आ रहे हैं. लोगों को यह विभाग झटके पर झटका दे रहा है. ताजा उदाहरण शहर के विजय नगर के व्यवसायी राकेश शर्मा का है. श्री शर्मा ग्रिल बनाने की छोटी सी दुकान चलाते हैं, जिन्हें अक्तूबर महीने का बिल 6365 रुपये आया था, जबकि नवंबर माह का बिल 2 करोड़ 41 लाख 52 हजार 839 रुपये आया है. बिजली बिल प्राप्त करने के बाद राकेश शर्मा की नींद उड़ गयी. उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है. चिंता से वे मानसिक बीमार हो रहे हैं. राकेश ने बताया कि जब वे इसकी शिकायत लेकर विभाग के पास गये तो, कहा गया कि ये विभाग की गलती है. गलत मीटर रीडिंग के कारण ऐसा हो गया है. साथ ही उन्हें कहा गया कि उनका बिल सही कर दिया जायेगा. उनको तीन जनवरी को बुलाया गया है. इस संदर्भ में क ई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया. फिर भी पदाधिकारी का पक्ष नहीं प्राप्त हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन