बीडीओ ने दी एनपीआर डेटाबेस अपडेट करने की जानकारी

Published at :17 Dec 2015 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने दी एनपीआर डेटाबेस अपडेट करने की जानकारी

बीडीओ ने दी एनपीआर डेटाबेस अपडेट करने की जानकारीफोटो है : फोटो संख्या 17 बीएएन 63 प्रशिक्षण प्राप्त करते प्रगणकप्रतिनिधि, कटोरियाइंटरस्तरीय हाई स्कूल कटोरिया के सभाकक्ष में गुरुवार को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) डाटा बेस को अपडेट करने और आधार संख्या को एनपीआर में डालने हेतु बीडीओ प्रेमप्रकाश द्वारा सभी प्रगणकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण […]

विज्ञापन

बीडीओ ने दी एनपीआर डेटाबेस अपडेट करने की जानकारीफोटो है : फोटो संख्या 17 बीएएन 63 प्रशिक्षण प्राप्त करते प्रगणकप्रतिनिधि, कटोरियाइंटरस्तरीय हाई स्कूल कटोरिया के सभाकक्ष में गुरुवार को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) डाटा बेस को अपडेट करने और आधार संख्या को एनपीआर में डालने हेतु बीडीओ प्रेमप्रकाश द्वारा सभी प्रगणकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया़ सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रतिनियुक्त शिक्षकों को एनपीआर डाटाबेस में आधार नंबर को समाविष्ट करने से संबंधित विस्तृत जानकारियां दी गयी़ प्रशिक्षण शिविर में कुल 172 प्रगणकों ने भाग लिया़ इस क्रम में बीडीओ ने बताया गया कि केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरइसी) तैयार करने की दिशा में प्रथम चरण के रूप में देश के सभी सामान्य निवासियों का राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) तैयार करने का निर्णय लिया है़ एनपीआर को देश के सभी सामन्य निवासियों का व्यापक इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस बनाने की योजना है़ जिसमें सभी प्रकार के जन सांख्यिकीय आंकड़े और बायोमेट्रिक्स अर्थात फोटोग्राफ, दस अंगुलियों के छाप और आइरिस के प्रिंट शामिल होंगे़ एनपीआर को नागरिकता अधिनियम 1955 और नागरिकता नियमावली 2003 के प्रावधानों के अंतर्गत तैयार किया जा रहा है़ उक्त डाटाबेस को अपडेट करने के क्रम में उसमें आधार कार्ड नंबर को जोड़ा जायेगा़ साथ ही डाटाबेस की त्रुटियों को आधार कार्ड के अनुसार शुद्ध भी साथ-साथ किया जायेगा़ इस मौके पर जनसंख्या सांख्यिकी पर्यवेक्षक मधु, शशिभूषण पंडित, मो महताब आलम, प्रगणक कल्पना कुमारी, मंजू स्नेहलता, अमृता कुमारी, पुष्पा कुमारी, कुमारी संगीता, पूनम माला, ज्ञानश्री ज्ञानंदा, नीलम कुमारी, आरती कुमारी, डोली कुमारी, बीबी गुफराना खातून, बीबी सकीना खातून, ममता कुमारी, हेमंती कुमारी, मीरा कुमारी, राणाप्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, हरेंद्र दास, संतलाल यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, बासुदेव तांती, देवनंदन यादव आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन