श्रद्धांजलि सभा में जुटे सभी दलों के कार्यकर्ता

श्रद्धांजलि सभा में जुटे सभी दलों के कार्यकर्ता फोटो : 17 बांका 19 : श्रद्धांजलि सभा में उमड़े सभी दलों के कार्यकर्ता बांका. भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर भगत की आत्मा की शांति के लिए एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा अमरपुर स्थित माधो साह ठाकुरबाड़ी में की गयी. इसकी अध्यक्षता भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष […]
श्रद्धांजलि सभा में जुटे सभी दलों के कार्यकर्ता फोटो : 17 बांका 19 : श्रद्धांजलि सभा में उमड़े सभी दलों के कार्यकर्ता बांका. भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर भगत की आत्मा की शांति के लिए एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा अमरपुर स्थित माधो साह ठाकुरबाड़ी में की गयी. इसकी अध्यक्षता भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने की. सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व सांसद पुतुल सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी देवी, जद यू अध्यक्ष सुजाता वैद्य, जद यू महासचिव अरुण राय, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साह, कांग्रेस अध्यक्ष नंद किशोर साह सहित महामंत्री भाजपा हरे कृष्ण पांडेय, जय शंकर चौधरी, दिगंबर यादव, विकास सिंह, सुनील भगत, हरेंद्र साह, श्रीनारायण शर्मा, विकास भगत, राम बालक शर्मा, शंभूशरण पांडे, गणेश, लाल दास, नीलम सिंह, प्रद्युम्न गांय, अरुण कुमार, सर्वोत्तम कुमार, राजद नेता बिट्टू भगत, राधवेंद्र सिंह, सुनील भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा में भाग लेकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि एक सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता थे. वहीं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने कहा कि वह एक स्पष्टवादी व्यक्ति थे. जिनकी भरपाई करना मुश्किल है. वहीं भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मृणाल शेखर ने कहा कि कम समय में जो चीज मैने प्रेम जी में देखा शायद ही वह व्यक्ति किसी और में होगा. पिछले चुनाव में वह काफी मेहनत किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










