प्रोजेक्टर के माध्यम से योजनाओं के चयन की दी जानकारी

प्रोजेक्टर के माध्यम से योजनाओं के चयन की दी जानकारी – वार्ड सभा में योजनाओं का होगा चयन- बीडीओ व पीओ ने किया उदघाटनफोटो 15 बांका 7 : प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी देते पदाधिकारी प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड मुख्यालय स्थित सभाभवन धोरैया में मंगलवार को मनरेगा एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में आईपीपीई 2 के तहत […]
प्रोजेक्टर के माध्यम से योजनाओं के चयन की दी जानकारी – वार्ड सभा में योजनाओं का होगा चयन- बीडीओ व पीओ ने किया उदघाटनफोटो 15 बांका 7 : प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी देते पदाधिकारी प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड मुख्यालय स्थित सभाभवन धोरैया में मंगलवार को मनरेगा एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में आईपीपीई 2 के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ हुई़ कार्यशाला का विधिवत उदघाटन बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता तथा कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया़ प्रथम दिन ब्लॉक प्लानिंग टीम का गठन करते हुए टीम को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरु हुआ़ बताया गया कि वार्ड सभा कर योजना का प्राथमिकता के आधार पर चयन करना है़ प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर सर्वे कर प्रत्येक वार्ड वासियों से पूछा जायेगा कि आपको कितने दिन काम करना है़ पीओ ने बताया कि उसी अनुसार उन्हें अगले वित्तीय वर्ष में काम देना है़ प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स मेपिंग, सोशल मेपिंग के बारे में भी बताया गया़ कहा गया कि इसमें कमजोर परिवारों के काम के लिये मांग के अनुमान के साथ मनरेगा श्रम बजट को समाहित किया जायेगा़ घरेलू आजीविका योजनाओं को सबसे कमजोर परिवारों को आजीविका एनआरएलएम योजनाओं का लाभ के माध्यम से दिलाया जायेगा़ ग्रामीण परिवारों के बेरोजगार तथा गैर कुशल श्रमिकों की पहचान और उन्हें डीडीयूजीकेवाई के तहत लाभ के लिये उसका चिन्हांकन किया जायेगा़ प्रशिक्षण में सामाजिक आर्थिक और जातिगत जनगणना सूचि का उपयोग वंचित समुदायों की पहचान कर किये जाने की बात बतायी गयी़ पीओ ने बताया कि पीआरए उपकरण सहायता से सामाजिक, संसाधन, मौसमी मानचित्र और पैदल भ्रमण द्वारा ग्राम व टोला स्तर पर योजना का निर्माण होगा़ प्रशिक्षण में पंचायत तकनीकी सहायक, ग्राम आवास सहायक, कृषक सलाहकार, विकास मित्र, जीविका मित्र व पीआरएस ने भाग लिया़ प्रशिक्षक के रुप में पीओ एसके दास, बीपीएम जीविका विकास कुमार, जेई अरविंद कुमार तथा एसी मनीष कुमार शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










