Banka, पंजवारा से पचटकिया गांव तक सड़क संपर्क नहीं, ग्रामीण परेशान
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

पंजवारा से पचटकिया गांव तक सड़क संपर्क नहीं, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
पंजवारा (बांका ) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट,
बाराहाट प्रखंड के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत पचटकिया गांव आज भी पक्की सड़क से वंचित है. ग्रामीणों को पंजवारा बाजार तक पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर कच्ची पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है, जो बारिश के दौरान और भी बदहाल हो जाती है.ग्रामीणों ने बताया कि चचरा बजरंगबली मंदिर से हरिपुर के पूर्व छिटका तक अधूरा सड़क निर्माण हुआ है, जिसे गांव तक बढ़ा दिया जाए तो आवागमन आसान हो सकता है.हालांकि वैकल्पिक मार्ग बना है, लेकिन उससे दूरी अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. गांव में 50 से अधिक घर हैं, जिनमें कई लोग सेना सहित अन्य विभागों में कार्यरत हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










