आठ पंचायतों में राजद ने बनाये साढ़े12 सौ सदस्य

आठ पंचायतों में राजद ने बनाये साढ़े12 सौ सदस्य कटोरिया/चांदन. चांदन प्रखंड की राजद इकाई द्वारा सदस्यता अभियान के तहत आठ पंचायतों में साढ़े 12 सौ सदस्य बनाये गये. यह जानकारी पूर्व मुखिया सह राजद नेता शंभु यादव ने दी. उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए पार्टी द्वारा दिये गये रसीद काट कर राजद […]
आठ पंचायतों में राजद ने बनाये साढ़े12 सौ सदस्य कटोरिया/चांदन. चांदन प्रखंड की राजद इकाई द्वारा सदस्यता अभियान के तहत आठ पंचायतों में साढ़े 12 सौ सदस्य बनाये गये. यह जानकारी पूर्व मुखिया सह राजद नेता शंभु यादव ने दी. उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए पार्टी द्वारा दिये गये रसीद काट कर राजद के नये सदस्य बनाये गये हैं. यह अभियान बोंड़ा-सूइया, बड़फेरा-तेतरिया, धनुवसार, पूर्वी कटसकरा, पश्चिमी कटसकरा, उत्तरी कसवा वसीला व दक्षिणी कसवा वसीला पंचायत में चलाया गया़ इसमें राजद नेता सह पूर्व सरपंच मो जमाल, मुखिया भैरो मरीक, संजय यादव, भुवनेश्वर तुरी, डाॅ अमीन, सरपंच मो कमाल, मो दिलकश, देवनंदन यादव, सीतराम यादव, सरपंच गणेश ठाकुर, तुलसी सिंह, हीरा यादव, मनोवर अंसारी आदि ने भूमिका निभायी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










