तीन लापरवाह बीएलओ के वेतन पर रोक

तीन लापरवाह बीएलओ के वेतन पर रोक प्रतिनिधि,कटोरियानिर्वाचन कार्य में लापरवाही करना तीन बीएलओ को महंगा पड़ा है़ कटोरिया बीडीओ ने तीनों बीएलओ के वेतन पर तत्काल रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगी है़ साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए नियोजन इकाई को भी लिखा जा रहा है़ जिन तीन बीएलओ पर कार्रवाई हुई है, […]
तीन लापरवाह बीएलओ के वेतन पर रोक प्रतिनिधि,कटोरियानिर्वाचन कार्य में लापरवाही करना तीन बीएलओ को महंगा पड़ा है़ कटोरिया बीडीओ ने तीनों बीएलओ के वेतन पर तत्काल रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगी है़ साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए नियोजन इकाई को भी लिखा जा रहा है़ जिन तीन बीएलओ पर कार्रवाई हुई है, उसमें बूथ नंबर 13 के बीएलओ राकेश रंजन, बूथ संख्या 30 के बीएलओ चित्रसेन कुमार व बूथ संख्या 85 के बीएलओ दीपनारायण पंडित शामिल हैं. ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव 2016 को लेकर वार्ड स्तर पर मतदाता सूची के विखंडीकरण का कार्य चलाया गया है़ जिसमें उक्त तीनों बीएलओ की लापरवाही व ससमय ,विखंडीकरण का कार्य नहीं किये जाने के कारण संबंधित बूथों का कार्य प्रभावित हुआ है़ इस मामले को बीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल वेतन पर रोक व स्पष्टीकरण मांगे जाने की कार्रवाई की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










