30 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

30 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण कटोरिया/चांदन. परिवार नियोजन पखवारा के तहत आयोजित हो रहे बंध्याकरण शिविर के तहत सोमवार को रेफरल अस्पताल कटोरिया, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमदाहा व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूइया में 30 महिलाओं का बंध्याकरण हुआ. रेफरल अस्पताल में मेडिकल टीम ने छह महिलाओं का ऑपरेशन किया़ मेडिकल टीम में डाॅ […]
30 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण कटोरिया/चांदन. परिवार नियोजन पखवारा के तहत आयोजित हो रहे बंध्याकरण शिविर के तहत सोमवार को रेफरल अस्पताल कटोरिया, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमदाहा व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूइया में 30 महिलाओं का बंध्याकरण हुआ. रेफरल अस्पताल में मेडिकल टीम ने छह महिलाओं का ऑपरेशन किया़ मेडिकल टीम में डाॅ दीपक कुमार भगत, डाॅ एसडी मंडल व एएनएम विभा कुमारी शामिल थे़ जमदाहा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी छह महिलाओं का ऑपरेशन किया गया़ यहां मेडिकल टीम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद मंडल, डाॅ एके सिंहा, डाॅ रवींद्र कुमार व एएनएम सुशीला कुमारी शामिल थे़ इधर, सूइया स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित बंध्याकरण के मेगा कैंप में 18 महिलाओं का बंध्याकरण हुआ़ शिविर को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एके सिंहा, स्वास्थ्य प्रबंधक भरत भूषण चौधरी, स्वास्थ्यकर्मी संजय कुमार, एएनएम आशा कुजुर, सीमा कुमारी आदि ने भूमिका निभायी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










