घर में लूटपाट कर लगायी आग, तीन गिरफ्तार

Published at :14 Dec 2015 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
घर में लूटपाट कर लगायी आग, तीन गिरफ्तार

अमरपुर : थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में दिनदहाड़े लूटपाट कर घर आग लगा देने का मामला थाना में दर्ज कराया गया है. गांव के जनार्दन शर्मा की पत्नी रिंकू देवी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि शनिवार की सुबह में गांव के ही सत्यनारायण सिंह, भूदेव सिंह, हलधर सिंह, उत्तम कुमार सिंह, गौतम […]

विज्ञापन

अमरपुर : थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में दिनदहाड़े लूटपाट कर घर आग लगा देने का मामला थाना में दर्ज कराया गया है. गांव के जनार्दन शर्मा की पत्नी रिंकू देवी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि शनिवार की सुबह में गांव के ही सत्यनारायण सिंह, भूदेव सिंह, हलधर सिंह, उत्तम कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह, किशोर कुमार सिंह, भरत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सिताराम सिंह, अनुप लाल सिंह, छोटे लाल मंडल, महेश मंडल, अरुण मंडल, मिथुन मंडल, मंटू मंडल, डको मंडल, विजो मंडल, कपील मंडल, अजय कुमार, पूनम देवी घर पर आकर परिवार वालों के साथ मारपीट करने लगे. मना करने पर पूरे परिवार के लोगों को बाहर कर घर में लूटपाट की. चावल, धान, सहित सोना छह भर, चांदी 22 भर भी लूट लिया.

इसके बाद घर को क्षतिग्रस्त कर घर में आग लगा दी. थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.सत्यनारायण सिंह, उत्तम कुमार सिंह, सिताराम सिंह को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब भी मामले की जांच में लगी है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष में जमीन विवाद के आलावे कई अन्य मामले को लेकर विवाद चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन