102 लाभुकों को करना होगा आवास का इंतजार

102 लाभुकों को करना होगा आवास का इंतजारबेलहर. प्रखंड क्षेत्र के 102 प्रतीक्षा सूची के लाभुकों का इंदिरा आवास योजना के तहत भवन नहीं बन पायेगा. वित्तीय वर्ष 2015-16 में प्रखंड के 542 प्रतीक्षा सूची के लाभुकों का इंदिरा आवास बनाना था, जिसके लिए लाभुकों का सभी प्रकार के कागजात, बैंक खाता, जमीन आदि का […]
102 लाभुकों को करना होगा आवास का इंतजारबेलहर. प्रखंड क्षेत्र के 102 प्रतीक्षा सूची के लाभुकों का इंदिरा आवास योजना के तहत भवन नहीं बन पायेगा. वित्तीय वर्ष 2015-16 में प्रखंड के 542 प्रतीक्षा सूची के लाभुकों का इंदिरा आवास बनाना था, जिसके लिए लाभुकों का सभी प्रकार के कागजात, बैंक खाता, जमीन आदि का भौतिक सत्यापन करा कर सूची विभाग को भेज दिया गया था, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा आवंटन में कटौती के कारण 542 में से मात्र 440 लाभुकों के भवन बनाने का लक्ष्य दिया गया है. इसके कारण 102 लाभुकों को अब एक वर्ष और इंतजार करना पड़ सकता है. इस संबंध में बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पूर्व में इस वित्तीय वर्ष के लिए 542 का लक्ष्य इंदिरा आवास के लिए दिया गया था, जो अब विभागीय दिशा निर्देश पर मात्र 440 का लक्ष्य दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










