आग लगने से जला घर का सामान

आग लगने से जला घर का सामानफोटो 11 बांका 6 जले हुए समान को दिखाते गृह स्वामी बांका. शहर स्थित एमआरडी उच्च विद्यालय के समीप एक मकान में आग लगने से घर में रखा समान जल गया. जानकारी के अनुसार, मकान मालिक उमाशंकर साह अपने किसी काम से बाहर गये थे. इनके पुत्र राहुल कुमार, […]
आग लगने से जला घर का सामानफोटो 11 बांका 6 जले हुए समान को दिखाते गृह स्वामी बांका. शहर स्थित एमआरडी उच्च विद्यालय के समीप एक मकान में आग लगने से घर में रखा समान जल गया. जानकारी के अनुसार, मकान मालिक उमाशंकर साह अपने किसी काम से बाहर गये थे. इनके पुत्र राहुल कुमार, अभय कुमार, नीरज कुमार कई माह से भागलपुर बस स्टैंड के समीप चाय व फल की दुकान चलाता है. दोपहर बाद उमा शंकर साह की पत्नी प्रमिला देवी भी अपने पुत्र के दुकान पर गयी थी. इसी बीच कमरे में आग लग गयी. घर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी. सूचना मिलते ही प्रमिला देवी व पुत्र घर पर पहुंचे. जहां कमरा को खोलने के बाद देखा की अंदर में रखा सामान धू-धू कर जल रहा है. इसके बाद परिजन व आस-पास के लोगों के सहयोग से आग को काबू में किया गया. हालांकि आग कैसे लगी है, इसका पता नहीं चल सका है. इस संबंध में उमाशंकर साह ने बताया कि काफी दिनों से अपने भाई से विवाद चल रहा है. इस घटना की जानकारी थाने को भी दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










