चांदन इंडियन ने आठ विकेट से जीता मैच

चांदन इंडियन ने आठ विकेट से जीता मैच फोटो 11 बीएएन 62 विजेता टीमचांदन. एमएमकेजी उच्च विद्यालय के मैदान पर सीपीएल-थ्री क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को एक मैच खेला गया़ जिसमें चांदन इंडियन टीम का मुकाबला ऐलेवन ब्लास्टर टीम से हुआ़ इस मैच में चांदन इंडियन की टीम आठ विकेट से विजयी घोषित हुई़ […]
चांदन इंडियन ने आठ विकेट से जीता मैच फोटो 11 बीएएन 62 विजेता टीमचांदन. एमएमकेजी उच्च विद्यालय के मैदान पर सीपीएल-थ्री क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को एक मैच खेला गया़ जिसमें चांदन इंडियन टीम का मुकाबला ऐलेवन ब्लास्टर टीम से हुआ़ इस मैच में चांदन इंडियन की टीम आठ विकेट से विजयी घोषित हुई़ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलेवेन ब्लास्टर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 115 रन बनाये़ जवाबी पारी खेलते हुए चांदन इंडियन की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर ही 15वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया़ मैन ऑफ द मैच का खिताब रंजन कुमार को दिया गया़ अंपायर की भूमिका मो सरफुद्दीन अंसारी एवं अमित पांडेय ने निभायी़ आयोजन को सफल बनाने में आयोजक विक्रम कुमार दूबे उर्फ विक्की दूबे, रवीश कुमार, दिलीप शर्मा, आसीन अंसारी, रजत सिंहा, पांडव शर्मा, गौतम दूबे, छोटन मंडल, नरेंद्र शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










