आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार

आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहारबांका. टाउन थाना क्षेत्र के महेशाडीह गांव में विगत सितंबर माह में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद आज तक कार्रवाई नहीं हुई. आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई. इसे लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. विकास यादव ने आवेदन में कहा है […]
आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहारबांका. टाउन थाना क्षेत्र के महेशाडीह गांव में विगत सितंबर माह में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद आज तक कार्रवाई नहीं हुई. आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई. इसे लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. विकास यादव ने आवेदन में कहा है कि गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने मेरे भाई की मिली भगत से मारपीट की व भैंस खोल कर ले गये. इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी. लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का गुहार लगायी है. ————–लड़की हुई बरामद बांका. प्रखंड क्षेत्र के जगाय गांव से लापता लड़की को पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में बरामद कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत 2 जुलाई को जगाय गांव से श्वेता कुमार नाम की लड़की लापता हुई थी. इसको लेकर लड़की के पिता राजेश चौधरी ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए बरामदगी के लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान सोमवार को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है. उसने बगल के ही बलराम दास के पुत्र राहुल कुमार के साथ शादी रचा ली है. इस संबंध में एसआइ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों एक ही गांव के ही रहने वाले हैं. केस अनुसंधान के दौरान लड़की को बरामद किया गया है. 164 का बयान कराया गया मंगलवार को मेडिकल कराया जायेगा. लड़का अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. ——————–रंगदारी मांगने में युवक गया जेल बांका. शहर के गांधी चौक स्थित मिलन होटल मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मीट विक्रेता असरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं दूसरे मामले में गणेश चुनिहारा को पुलिस ने धोरैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वह पिछले कई माह से पुलिस के गिरफ्त से बाहर था. ————–ट्रक धक्के से गाय की मौत बांका. बांका कटोरिया मुख्य मार्ग ककवारा गांव के समीप ट्रक धक्के से गाय की मौत हो गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक को रोक कर चालक को अपने गिरफ्त में लेकर थाने को सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह के निर्देश पर पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे और ट्रक सहित चालक को थाना लाया. वहीं पशुपालक पैरिया देवी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. ————26 को कांग्रेस की बैठक बांका. शुक्रवार 26 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक शहर के ईदगाह रोड गांधी आश्रम में आयोजित होगी. जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न होगी. इस आशय की जानकारी कार्यालय सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










