भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तुलसी विवाह आज

भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तुलसी विवाह आज फोटो 23 बीएएन 66 कथा सुनाते कथावाचकप्रतिनिधि, कटोरिया मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत करझौंसा गांव स्थित मोदी टोला में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं हुरो मोदी के सौजन्य से आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में देवघर से पहुंचे कथावाचक पप्पू […]
भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तुलसी विवाह आज फोटो 23 बीएएन 66 कथा सुनाते कथावाचकप्रतिनिधि, कटोरिया मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत करझौंसा गांव स्थित मोदी टोला में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं हुरो मोदी के सौजन्य से आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में देवघर से पहुंचे कथावाचक पप्पू पांडेय व अशोक पांडेय ने कथा के छठे दिन सोमवार को कालिया नाग दमन प्रसंग पर व्याख्यान किया़ कथा के क्रम में कथावाचक ने कहा कि जो भी सच्चे हृदय से किसी भी मुसीबत या परेशानी में भगवान श्रीकृष्ण को याद करते हैं, वे पल भर में उन्हें कष्ट मुक्त कर देते हैं. भगवान हमेशा भक्त के वश में रहते हैं. दिन हो या रात, भक्त जब भी याद करेंगे, भगवान दौड़े चले आयेंगे़ भागवत कथा के क्रम में सांस्कृतिक टोली द्वारा प्रस्तुत भजनों पर भी श्रद्धालु झूमते रहे़ भागवत कथा कार्यक्रम में करझौंसा के अलावा धानवरण, रणघट्टा, सलैया, बहदिया, मेढा, मनिया, फूवरिया, सीरामोहर, बाराटांड़, बेलाटीकर, जयश्री आदि गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए. सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ गत 18 नवंबर को हुआ था़ 24 नवंबर मंगलवार को कृष्ण-सुदामा प्रसंग पर व्याख्यान के बाद कथा का समापन होगा़ साथ ही तुलसी विवाह व भंडारा का भी आयोजन होगा़ आयोजन को सफल बनाने में रोहित वर्णवाल, योगेंद्र राय, दुखी राय, सुरेंद्र वर्णवाल, अनिल वर्णवाल, संतोष वर्णवाल, नरेश राय, शंभु वर्णवाल, सुनील वर्णवाल, राजेंद्र वर्णवाल आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










