बांस काटने के विवाद में चली कुल्हाड़ी, तीन घायल

Published at :23 Nov 2015 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
बांस काटने के विवाद में चली कुल्हाड़ी, तीन घायल

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा पंचायत अंतर्गत बोकनमा गांव में सोमवार की सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई़ जिसमें एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये़ मारपीट का कारण दोनों पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा आपसी विवाद बताया जा […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा पंचायत अंतर्गत बोकनमा गांव में सोमवार की सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई़ जिसमें एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये़ मारपीट का कारण दोनों पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा आपसी विवाद बताया जा रहा है़

सोमवार की सुबह बांस काटने के विवाद में दोनों पक्षों के बीच कुल्हाड़ी से हुई मारपीट में एक पक्ष से मुसाफिर यादव (50वर्ष) व उसकी पत्नी सियावती देवी (45वर्ष) और दूसरे पक्ष से लालजीत कुमार (16वर्ष) घायल हुए हैं. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया़ अस्पताल में चिकित्सक डा एसडी मंडल एवं डा रवींद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी महिला सियावती देवी को बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया है़

सियावती देवी का बांया पैर कुल्हाड़ी से हड्डी तक कट गया है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकनमा गांव में दो सहोदर भाई मुसाफिर यादव एवं नागो यादव के बीच पूर्व से ही संपत्ति बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा है़ कई बार मारपीट भी हुई है़ इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग आवेदन दिया गया है़

एक पक्ष से सियावती देवी एवं दूसरे पक्ष से लालजीत कुमार ने आवेदन दिया है़ जख्मी सियावती देवी ने बताया है कि वह अपने हिस्से से बांस काट रही थी़ तभी वहां देवर नागो यादव, भतीजा लालजीत यादव, मदन यादव, रामविलास यादव, अर्चना देवी आदि पहुंचे और कुल्हाड़ी से प्रहार कर मारपीट शुरू कर दी़

बचाने दौड़े पति मुसाफिर यादव के साथ भी मारपीट की़ वहीं दूसरे पक्ष से लालजीत यादव ने अपने बड़े चाचा मुसाफिर यादव के खिलाफ आवेदन दिया है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन