होटल मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार

Published at :22 Nov 2015 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
होटल मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार

होटल मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार बांका. शहर स्थित गांधी चौक समीप मिलन होटल मालिक के साथ शनिवार को मीट बिक्रेता मो असरार द्वारा रंगदारी कि मांग की गयी थी. इस संबंध में होटल मालिक ले थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. आवेदन में कहा है कि अगर […]

विज्ञापन

होटल मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार बांका. शहर स्थित गांधी चौक समीप मिलन होटल मालिक के साथ शनिवार को मीट बिक्रेता मो असरार द्वारा रंगदारी कि मांग की गयी थी. इस संबंध में होटल मालिक ले थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. आवेदन में कहा है कि अगर मो असरार की दुकान से मीट की खरीदारी होटल के लिए नहीं की गयी तो,उन्हें बीस हजार रुपये प्रति माह रंगदारी के तौर पर देना होगा. घटना के समय मो असरार ने चाकू का भय दिखा कर पांच हजार रुपये ले लिये. और धमकी देते हुए कहा कि ये पैसे तभी वापस होंगे जब मीट खरीद करोगे,अन्यथा ये रंगदारी की पहली किस्त है,बाकी की रकम आगे देना होगा. इसी बात को लेकर होटल मालिक ने तुरंत थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया. पुलिस ने आवेदन को देकर मामले की जांच में जुट गयी थी. जिसके बाद मीट विक्रेता मो असरार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि इस घटना में मीट मालिक की गिरफ्तारी हुई है. जिससे पूछताछ की जा रही है. सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन