दो बूंद पोलियो की दवा जरूर पिलायें: जिलाधिकारी

Published at :22 Nov 2015 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
दो बूंद पोलियो की दवा जरूर पिलायें: जिलाधिकारी

बांका : जिलाधिकारी डॉ निलेश देवरे ने पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को सदर क्षेत्र के डोमाखार के महादलित टोला से नवजात बच्चों को पोलियो की दवा पिला कर की. मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से 0-5 वर्ष के अपने- अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

बांका : जिलाधिकारी डॉ निलेश देवरे ने पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को सदर क्षेत्र के डोमाखार के महादलित टोला से नवजात बच्चों को पोलियो की दवा पिला कर की. मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से 0-5 वर्ष के अपने- अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाने की सलाह दी.

उन्होंने कहा कि भारत पोलियो मुक्त देश तीन वर्ष पहले की घोषित किया जा चुका है. लेकिन आसपास के देश जैसे पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में अब भी पोलियो का वायरस है जिस कारण से अपने देश में भी खतरा बना है. यही वजह है कि यह अभियान हमलोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है.

इस अवसर पर सीएस डा. सुधीर महतो ने कहा कि इस अभियान की सफलता हेतु 822 टीम, 72 ट्रांजिट टीम तथा 20 ट्राजिट मोबालाइजर काम कर रहा है. इस मौके पर यूनिसेफ के एसआरसी निगार कौशर, डीआईओ डॉ सफी अहमद, एसएमओ डॉ निशांत, एसएमसी राजीव सिन्हा, सदर प्रभारी डॉ प्रदीप मिश्रा, वीएमसी प्रभाष, स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना कुमारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन