ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

Updated at : 02 Mar 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

बांका-भागलपुर रेलखंड सैजपुर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बांका. बांका-भागलपुर रेलखंड सैजपुर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बीती देर रात सूचना मिली कि उक्त रेलवे पटरी पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां रविवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा गया है. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि शनिवार की देर शाम ही महिला ट्रेन की चपेट में आयी है. हालांकि, घटना स्थल के आस-पास के लोगों को मौके पर बुलाकर पूछताछ किया, लेकिन शव का पहचान नहीं हो पाया. — अनियंत्रित कार गुमटी में घुसा, दुकानदार जख्मी बांका. शहर के शास्त्री चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे गुमटी में धक्का मार दिया. जिससे गुमटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि दुकानदार मामूली रूप से जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि ढाकामोड़ की ओर से एक कार तेज रफ्तार में बांका मार्केट की ओर आ रहा था. इसी क्रम में शास्त्री चौक भयहरण स्थान मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर गुमटी में जा घुसा. इसके बाद बिजली पोल में धक्का मारते हुए कार बंद हो गया. वहीं घटना के बाद कार चालक मौका पाकर भागने में सफल रहा. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन