मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशक्षिण

Published at :27 Oct 2015 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशक्षिण

मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण फोटो 27 बांका 2 : प्रशिक्षण प्राप्त करते मतगणना कर्मी बांका. विधान सभा चुनाव के 8 नवंबर को होने वाले मतगणना कार्य सफल पूर्वक संचालन के लिए मंगलवार को समाहरणालय सभागार में डीसीएलआर ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. मुख्य प्रशिक्षक संतोष रजक एवं […]

विज्ञापन

मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण फोटो 27 बांका 2 : प्रशिक्षण प्राप्त करते मतगणना कर्मी बांका. विधान सभा चुनाव के 8 नवंबर को होने वाले मतगणना कार्य सफल पूर्वक संचालन के लिए मंगलवार को समाहरणालय सभागार में डीसीएलआर ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. मुख्य प्रशिक्षक संतोष रजक एवं प्रीतम चौधरी ने बताया कि यह प्रशिक्षण दो दिवसीय है. प्रथम दिन 135 मतगणना सहायक, 112 पर्यवेक्षक एवं 129 माइक्रो पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान मतगणना के क्रम में इवीएम को खोलने से लेकर मतगणना करने तक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षक श्री रजक ने बताया कि 135 मतगणना सहायक के रूप में लिपिक संवर्ग को, 112 पर्यवेक्षक के रूप में सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को तथा 129 माइक्रो पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कर्मचारी जैसे बैंक कर्मी, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक, डाक घर कर्मचारी, एवं एलआइसी के कर्मचारियों को लगाया जा रहा है. प्रशिक्षण के दुसरे दिन बुधवार को इनलोगों को प्रायोजित जानकारी दी जायेगी. प्रशिक्षण के दौरान ही कार्मिक कोषांग के संजय कुमार सिंह द्वारा सभी मतगणना कर्मिंयों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन