परिजनों के क्रंदन से दहल उठा रेफरल अस्पताल

परिजनों के क्रंदन से दहल उठा रेफरल अस्पताल कटोरिया. कटोरिया के बहदिया गांव के बगल स्थित कैथाकुरा मोड़ पर मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे की घटना के बाद पीड़ित परिजनों के क्रंदन व पुकार से रेफरल अस्पताल भी काफी देर तक दहलता रह़ इस हृदय विदारक दृश्य को देख उपस्थित लोगों की आंखें छलछला […]
परिजनों के क्रंदन से दहल उठा रेफरल अस्पताल कटोरिया. कटोरिया के बहदिया गांव के बगल स्थित कैथाकुरा मोड़ पर मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे की घटना के बाद पीड़ित परिजनों के क्रंदन व पुकार से रेफरल अस्पताल भी काफी देर तक दहलता रह़ इस हृदय विदारक दृश्य को देख उपस्थित लोगों की आंखें छलछला जा रही थी़ चूंकि इस सड़क हादसे ने कई मांगों से सिंदूर को धो डाला था, तो कई औलाद के सिर से मां-पिता का साया भी छीन गया था़ मनिया पंचायत के जमखूंट गांव निवासी ठाकुर यादव की पत्नी कालेश्वरी देवी अपना माथा पटक-पटक रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी़ उसकी पुत्री नीरो देवी, वीणा देवी व सरस्वती कुमार भी बदहवास थी़ जिन्हें पुत्र रामचरण यादव, गोविंद यादव व वकील यादव कभी ढांढस बंधाते, तो कभी साथ गले से लिपट कर रोने भी लगते़ अस्पताल परिसर में फूलवरिया गांव के धनेश्वर यादव, चोवा यादव, राजेंद्र यादव, मेरमा देवी, जिरिया देवी व लुखिया देवी के परिजन भी काफी हताश थे़ अस्पताल परिसर में अपनों का हाल-चाल जानने वालों की भीड़ उमड़ती रही़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










